संवाददाता दुष्यंत सिंह मैनेजिंग एडिटर
जल संरक्षण को लेकर सुविधा संस्था की पहल
बदायूं में जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सुविधा संस्था द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से जिले के पांच विकासखंडों के करीब 280 गांवों में जल संवर्धन परियोजना ‘प्रवाह’ के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
➡️ परियोजना के 280 गांवों में परियोजना संचालित।
➡️ ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ कृषि और बागवानी की नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही।
➡️ किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।
➡️ परियोजना के सुचारू संचालन को लेकर बिसौली और आसफपुर के किसानों, ग्राम प्रधानों व अधिकारियों की हितधारक बैठक हुई।
➡️ बैठक में स्थानीय लोगों को जल की कमी से कृषि उत्पादन और आय पर पड़ रहे प्रभावों की जानकारी दी गई।
➡️ जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
➡️ संस्था ने जल संरक्षण और कृषि गतिविधियों में बढ़ती जल निर्भरता को गंभीर विषय बताया।
➡️ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं और विभागों के सहयोग से परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
➡️ बैठक में वन विभाग, कृषि विभाग और विकासखंड स्तर के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
➡️ सुविधा संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक, कंसल्टेंट प्रकाश सिंह ब्लॉक समन्वयक सुमन्त गिरि और फील्ड टीम के सदस्य भी शामिल हुए।