उमंग एक पहचान "कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उमंग एक पहचान "कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन

Wednesday, September 23, 2026 | September 23, 2026 Last Updated 2026-09-23T15:37:01Z
    Share
 संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
मुख्य विकास अधिकारी बदायूं गामिनी सिंगला की पहल एवं निर्देशों के अनुपालन में "उमंग एक पहचान "कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की विद्यालय स्तर से ब्लॉक स्तर तक बाल कविता, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, डिक्टेशन एवं डिबेट प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विद्यालय स्तर पर संपन्न प्रतियोगिता के उपरांत ब्लॉक स्तर पर दिनांक 18 सितंबर 2026 को प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आज दिनांक 23.09.2026 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में संपन्न हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर, डिक्टेशन प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर, भाषण प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर पर संपन्न हुई जिसमे 256 छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ के द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा सुनाई गई कहानी ,भाषण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया ,बच्चों के द्वारा किए गए प्रदर्शन की मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के द्वारा प्रशंसा करते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा कहां गया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को परखना,उनमें समय प्रबंधन अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागृत करना है। इस अवसर पर प्राचार्य डाइट बदायूं राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार , वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट बदायूं उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, प्रशांत सिंह राठौर, ज्योति प्रकाश तिवारी , समस्त एसआरजी एआरपी, बच्चों के अभिभावक एवं जनपद के शिक्षक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close