बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल आरती को ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल आरती को ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया।

Thursday, September 24, 2026 | September 24, 2026 Last Updated 2026-09-24T10:02:04Z
    Share
बदायूं पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल आरती को ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया। 

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूँ। महिला कांस्टेबल आरती को ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया। वह बिना अनुमति और अधिकारियों को बिना बताए ड्यूटी से गैरहाजिर रहकर हाथरस स्थित अपने घर पर रह रही थी। इस मामले में उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
महिला कांस्टेबल आरती की लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की शिकायत एसएसपी अंकिता शर्मा तक पहुंची थी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने इस मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। सामने आया कि आरती ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के दौरान अधिकारियों को सूचना दिए बिना हाथरस स्थित अपने घर पर रह रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने महिला कांस्टेबल आरती को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close