नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को थाना मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया,,
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड
शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर में दिनांक 14.09.2026 को वादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-191/2026, धारा 137(2)/352 बीएनएस बनाम ज्ञानेन्द्र आदि 03 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 महेशपाल सिंह द्वारा संपादित की जा रही है। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। अपहृता की उम्र एवं उसके द्वारा दिए गए धारा 180/183 बीएनएसएस के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 70(2)/351(3) बीएनएस एवं धारा 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 29.09.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध की रोकथाम हेतु गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम बड़ी सरैया, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को सौनेक रोड, नूरपुर तरसौरा के पास से समय करीब 08:05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,,