संवाददाता राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बरेली*
फतेहगंज पूर्वी। मायके आई युवती प्रेमी के साथ हुई फरार युवती के पिता ने सौपी पुलिस को तहरीर।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री जिसकी शादी 3 महीने पहले तिलहर निवासी एक व्यक्ति के साथ की गई थी वह मायके में अपनी भाई की पत्नी की डिलीवरी के लिए घर में काम में हाथ बंटाने के लिए मायके आई हुई थी इसी दौरान मोहल्ला उत्तमगंज निवासी सुनील राठौर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और युवती घर में रखें हजारों रुपए के चांदी व सोने की जेवर एवं भाई की पत्नी की डिलीवरी के लिए रखे गए₹25000 नगद लेकर युवक के साथ फरार हो गई युवती के पिता ने जब युवक के घर पर जाकर शिकायत की तो युवक के घर वाले लगातार बहाने बनाते रहे सोमवार को जब युवती के पिता फिर से युवक के घर पर पहुंचे तो युवक के भाइयों द्वारा युवती के पिता के साथ मारपीट व गाली गलौज करके भगा दिया और कहा कि अब तेरी लड़की नहीं मिलेगी तुझे जो करना है सो कर ले युवती के पिता ने परेशान हो कर पुलिस को तहरीर दी है युवती के पिता ने पुलिस से युवती को जल्द ही बरामद किए जाने की गुहार लगाई है युवती के पिता द्वारा शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है मामले की पुलिस जांच कर रही है जल्द ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।