यातायात पुलिस ने गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यातायात पुलिस ने गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

Monday, September 21, 2026 | September 21, 2026 Last Updated 2026-09-22T03:32:47Z
    Share
संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर 
यातायात पुलिस ने गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

मिलक, रामपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के प्रतिष्ठित गुरु रामदास इंटरनेशनल स्कूल में यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में यातायात उपनिरीक्षक अजय पाल तेवतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है। कम उम्र में वाहन चलाना, बिना हेलमेट बाइक चलाना, तेज गति से वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनना चाहिए और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग से बचने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा पैदल चलते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने की सलाह दी। उपनिरीक्षक ने छात्रों से अपील की कि वे यातायात नियमों के संबंध में जो जानकारी प्राप्त करें, उसे अपने परिवार और मोहल्ले के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर कांस्टेबल सूरजपाल सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम ने भी छात्रों को विभिन्न यातायात संकेतों और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पह
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close