कौशल पाराशरी यूपी हेड
पत्नी, बेटा और दो पुजारियों को मारा... फिर एनकाउंटर में खुद निपट गया. दो बेटियां अनाथ हुईं, जिन्हें SSP ने गोद ले लिया है.
आजमगढ़ में बहुत भयानक कांड हुआ. पत्नी घर में पूजा करा रही थी. दो पुजारी घर में मौजूद थे. इसी दौरान पति अरविन्द सिंह घर पहुंचा और तांडव मचा दिया. दोनों पुजारियों के बाद पत्नी और अपने बेटे को भी शांत कर दिया.
किसी तरह गोद वाली बच्ची और एक 5-6 साल की बेटी बच गई.
...
इस खतरनाक कांड को अंजाम देने वाले अरविन्द सिंह पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई.
एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अरविन्द सिंह को एनकाउंटर में निपटा दिया.
इस तरह से पूरा परिवार खत्म हो गया. बाकी बच गईं दो बेटियां.
इन अनाथ बेटियों को कौन पालेगा ये संकट खड़ा हो गया. कौन जिम्मेदारी लेता, कौन खर्चा उठाता...
इस संकट के बीच आजमगढ़ के ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बड़ा कदम उठाया.
एसएसपी ने दोनों बच्चियों को गोद ले लिया. खर्चा उठाने का ऐलान किया. एक महीने की सैलरी तुरंत दी.
...
साथ ही जिले के पूरे पुलिस विभाग ने एक एक दिन की सैलरी दोनों बच्चियों को दान दे दी.
आजमगढ़ पुलिस विभाग ने नेक काम किया. इसकी तारीफ़ हो रही है.
...