जरीफनगर पुलिस ने 20 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट जरीफनगर सहसवान
बदायूं। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को ग्राम उस्मानपुर निवासी सत्यप्रकाश (58 वर्ष) पुत्र दयाराम को उस्मानपुर ठेके से करीब 100 मीटर पहले कमालपुर जल्लू नगर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 200-200 मिलीलीटर के 20 पैकेट देशी शराब बरामद किए गए। इस मामले में थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 283/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सहेंद्रपाल मलिक, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल आमिर हसन शामिल रहे।