तत्कालीन लेखपाल व ईओ पर फर्जी मुकदमों का आरोप, सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज; 4 नवंबर को होगी गवाहों की गवाही।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूँ । जनपद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने वजीरगंज के तत्कालीन लेखपाल सज्जाद हुसैन और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) संदीप चन्द्रा सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र को परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया है।
सीजेएम मोहम्मद तौसीफ रज़ा ने मामले की पत्रावली का परीक्षण करने के उपरांत परिवाद दर्ज करते हुए परिवादी गवाहों के बयान दर्ज कराने हेतु 4 नवंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।