मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत कक्षा 8वीं की छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी बिनावर नियुक्त किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत कक्षा 8वीं की छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी बिनावर नियुक्त किया गया

Saturday, October 17, 2026 | October 17, 2026 Last Updated 2026-10-17T10:21:00Z
    Share
*प्रेस विज्ञप्ति: *दिनांक 17.10.2025*                       
*थाना बिनावर*

मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत कक्षा 8वीं की छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी बिनावर नियुक्त किया गया

आज दिनांक 17.10.26 को शारदीय नवरात्र शक्ति पर्व मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना बिनावर पर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक सलारपुर थाना बिनावर की कक्षा 08 की छात्रा साक्षी पुत्री आदित्य कुमार सिंह निवासी कस्बा व थाना बिनावर जिला बदायूँ को एक दिवस का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा साक्षी द्वारा कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ :
• छात्रा साक्षी द्वारा थाना बिनावर के दैनिक कार्यों का संपादन किया गया।
• जन शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
• मिशन शक्ति फेज 6.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
• थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
• छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक श्री बाबू सिंह व थाना बिनावर की मिशन शक्ति टीम मौजूद रहे। साक्षी द्वारा थाना परिसर,महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का भ्रमण किया गया। 

 मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close