टिटौली गांव में घरों के दरवाजों पर झूल रहे बिजली के तार, शिकायत के बाद भी विभाग बेपरवाह।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टिटौली गांव में घरों के दरवाजों पर झूल रहे बिजली के तार, शिकायत के बाद भी विभाग बेपरवाह।

Monday, October 19, 2026 | October 19, 2026 Last Updated 2026-10-19T14:44:43Z
    Share
टिटौली गांव में घरों के दरवाजों पर झूल रहे बिजली के तार, शिकायत के बाद भी विभाग बेपरवाह।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम टिटौली में बिजली के तार और केबल इतने नीचे आ चुके हैं कि वे मकानों के मुख्य दरवाजों पर लटक रहे हैं।
स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि रास्ते से निकलते समय तार सीने और सिर से टकराते हैं। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और कई बार लोग करंट की चपेट में आने से बचे हैं। बिनावर जेई और बदायूं के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक तारों को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तारों को ऊंचा करने की मांग की है।
close