दिल्ली में कांग्रेस के मार्च में शामिल हुईं रजनी सिंह ‘बागी’, बदायूँ के कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद
बदायूँ, 12 अक्टूबर। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित “चलो दिल्ली – मार्च फॉर डेमोक्रेसी” कार्यक्रम में बदायूँ की जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता रजनी सिंह ‘बागी’ शामिल हुईं। इस दौरान बदायूँ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जितेंद्र कश्यप, मोरपाल प्रजापति, सफी भाई और इकलास भाई सहित अन्य कांग्रेस साथी भी मौजूद रहे।
यह मार्च चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
रजनी सिंह ‘बागी’ ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मत की गरिमा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से