सहसवान की लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के एक और छात्र ने हासिल की सफलता, यूपी पुलिस में हुआ चयन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान की लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के एक और छात्र ने हासिल की सफलता, यूपी पुलिस में हुआ चयन

Saturday, October 17, 2026 | October 17, 2026 Last Updated 2026-10-17T14:40:23Z
    Share
सहसवान की लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के एक और छात्र ने हासिल की सफलता, यूपी पुलिस में हुआ चयन

संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान 

सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने वाली लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान के एक और विद्यार्थी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले उपेंद्र यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

उपेंद्र यादव पुत्र श्री मदन लाल यादव, निवासी ग्राम मुदारी सिधारपुर, सहसवान, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया और पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त की।

उनके चयन से लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में भी खुशी की लहर है। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। उपेंद्र की सफलता इस बात का उदाहरण है कि निरंतर मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी से अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी परिवार की ओर से उपेंद्र यादव को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं
close