मिलक जामा मस्जिद के इमाम की सड़क हादसे में मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक जामा मस्जिद के इमाम की सड़क हादसे में मौत

Monday, October 12, 2026 | October 12, 2026 Last Updated 2026-10-12T15:01:36Z
    Share
मिलक जामा मस्जिद के इमाम की सड़क हादसे में मौत 
 संवाददाता अमित कुमार जोशी 

मिलक/रामपुर नगर की जामा मस्जिद के पेशे इमाम मौहम्मद असलम (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर से नगर सहित उनके पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि मौहम्मद असलम निवासी बहेड़ी जनपद बरेली, जो मिलक नगर की जामा मस्जिद में पेशे इमाम के तौर पर सेवाएं दे रहे थे, एक सप्ताह पूर्व रात्रि में बाइक से अपने घर बहेड़ी जा रहे थे। बहेड़ी के पास ही दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पेशे इमाम के इंतकाल की खबर मिलते ही मिलक नगर के लोगों में गम का माहौल है।
close