नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Friday, October 16, 2026 | October 16, 2026 Last Updated 2026-10-16T13:20:18Z
    Share
नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
संवाददाता नेत्रपाल सिंह बहजोई 
 सम्भल :बहजोई में “नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपने समय, ऊर्जा और प्रतिभा का सदुपयोग करें तो वे स्वयं के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही मोबाइल फोन की लत के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का आवश्यकता से अधिक उपयोग भी एक प्रकार का नशा बनता जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की एकाग्रता, अध्ययन क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंध प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे मोबाइल का उपयोग केवल ज्ञानार्जन, अध्ययन एवं आवश्यक कार्यों तक सीमित रखें तथा सोशल मीडिया और ऑनलाइन मनोरंजन में अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचें। उन्होंने कहा कि अनुशासित एवं संतुलित जीवनशैली ही एक सफल विद्यार्थी और जागरूक नागरिक की पहचान है। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाएंगे तथा स्वस्थ, नैतिक और राष्ट्रहित में समर्पित जीवन व्यतीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
close