संवाददाता रोहिताश आर्या
परंपरा, संस्कृति एवं आस्था का अद्भुत संगम
15 अक्टूबर। जनपद बदायूँ में पारंपरिक श्रीराम बारात शोभायात्रा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं जन-उत्साह की मनोहारी झलक देखने को मिली। इस दौरान शोभायात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।