पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में पति पत्नी के आपसी विवाद को सुलह समझौता केंद्र के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में पति पत्नी के आपसी विवाद को सुलह समझौता केंद्र के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया

Thursday, October 15, 2026 | October 15, 2026 Last Updated 2026-10-15T14:24:11Z
    Share
बहजोई सम्भल 
 संवाददाता सत्य प्रकाश 

पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में पति पत्नी के आपसी विवाद को सुलह समझौता केंद्र के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया 

संभल /पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र पार्टी के कुशल निर्देश अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे  पुलिस परिवार परामर्श केंद्र सुलह समझौता केंद्र की बैठक चंदौसी परामर्श केंद्र प्रभारी महिला थाना अध्यक्ष रुकम पाल  सिंह की अध्यक्षता में गौशाला रोड पिंक चौकी चंदौसी में संपन्न हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श के नियमों काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निर्धारित करने का प्रयास किया गया जहां कल पत्रावली 41 को चुना गया 13 पत्रावली का निस्तारण किया गया तीन परिवारों को पुनःमिलाया गया दो पत्रावली पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई आठ पत्रावली पर आवेदक द्वारा बल न दिए जाने के कारण से बंद किया गया इस अबसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता संगीता भार्गव सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह रुचि चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
close