भुता–फरीदपुर मार्ग पर गड्ढा बना मुसीबत, हादसे का खतरा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भुता–फरीदपुर मार्ग पर गड्ढा बना मुसीबत, हादसे का खतरा

Sunday, October 11, 2026 | October 11, 2026 Last Updated 2026-10-11T13:24:38Z
    Share
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पर्वी
 भुता–फरीदपुर मार्ग पर गड्ढा बना मुसीबत, हादसे का खतरा
भुता (बरेली)। भुता–फरीदपुर मार्ग पर मैकपुर कला रोड के निकट सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति से हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो दुर्घटना हो सकती है।

लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि जब सड़क पर गड्ढा साफ दिखाई दे रहा है तो इसकी मरम्मत में देरी क्यों हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

मरम्मत कराकर सड़क सुरक्षित बनाने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर गड्ढे की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर समय रहते कार्रवाई करता है या फिर राहगीरों को इसी खतरे के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा।
close