PET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
16 अक्टूबर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय ने तैयारियों की समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
परीक्षा केंद्रों पर फेस एवं आइरिस स्कैन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।