पुलिस अधीक्षक द्वारा वंश गोपाल तीर्थ चंद्रेश्वर महादेव मंदिर 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक द्वारा वंश गोपाल तीर्थ चंद्रेश्वर महादेव मंदिर 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया

Tuesday, November 10, 2026 | November 10, 2026 Last Updated 2026-11-10T15:14:49Z
    Share
बहजोई संभल 
 संवाददाता सत्य प्रकाश 

पुलिस अधीक्षक द्वारा वंश गोपाल तीर्थ चंद्रेश्वर महादेव मंदिर 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया 



संभल /पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा वंश गोपाल मंदिर तीर्थ चंद्रेश्वर महादेव मंदिर 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग पर भ्रमण किया गया इस दौरान 13/11/20206 को प्रस्तावित आगामी 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह एवं थाना प्रभारी गण मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परिक्रमा मार्ग प्रमुख स्थलों श्रद्धालुओं के आवागमन यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया की 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं साथ ही सुनिश्चित यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं ।
close