आज ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर संभल पुलिस अलर्ट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर संभल पुलिस अलर्ट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

Thursday, November 12, 2026 | November 12, 2026 Last Updated 2026-11-12T13:29:51Z
    Share
बहजोई संभल 
 संवाददाता सत्य प्रकाश 

आज ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर संभल पुलिस अलर्ट जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया


संभल /आज जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया आज रात्रि से प्रारंभ होने वाली ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल एवं मुख्य मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया गया यात्रा मार्ग में स्थित आयोजन स्थलों एवं मेलों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टिगत भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है साथ ही आसपास के गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारी गण निरीक्षक उप निरीक्षक मुख्य आरक्षी आरक्षी आदि पर्याप्त पुलिस बल एवं आरआररफ की तैनाती की गई वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस बल भी लगाया गया है संभल पुलिस की प्राथमिकता है कि ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं निर्वहन रूप से संपन्न हो तथा किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े संभल पुलिस सेबा सदैव तत्पर रहेगी
close