संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
*सहसवान के टेढ़ा घाट पुल के पास मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*
*सहसवान (बदायूं)।* सहसवान कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा घाट पुल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पूरी जांच-पड़ताल में जुट गई है।
वहीं मृतक की पहचान 60 वर्षीय भूरे के रूप में बताई जा रही है।
पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है। मौत कैसे हुई, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
*पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा घाट पुल के पास का बताया जा रहा है।*