संवाददाता दुष्यंत सिंह मैनेजिंग एडिटर
मामा के घर से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिल्सी (बदायूं)। मंगलवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसेनी के बाहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार एक महिला के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सोमवार शाम अपने मामा के घर आया था। मंगलवार सुबह वह बाइक से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव जरसेनी के बाहर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पिकअप चालक मौके से फरार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप में सवार एक महिला घायल हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Budaun #Bilsi #BudaunNews #RoadAccident #BreakingNews #Jarseni #UPNews #