कानून से बड़ा कोई नहीं! अधिकारियों की सख्ती के आगे झुका अवैध निर्माण, नगर पालिका की जेसीबी ने हटाया कब्जा
संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
मिलक में सरकारी अभिलेखों में दर्ज नाली और सड़क की भूमि पर हो रहा था पक्का निर्माण, लोक निर्माण विभाग ने तीन दिन में निर्माण हटाने के दिए थे निर्देश; उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे में हुई कार्रवाई।
मिलक (रामपुर)। कानून से बड़ा कोई नहीं है और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बात का एक उदाहरण नगर पालिका परिषद मिलक क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पशु चिकित्सालय मिलक के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर स्थित गाटा संख्या 63, जो राजस्व अभिलेखों में नाली एवं सड़क के रूप में दर्ज है, पर नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा कथित रूप से अनाधिकृत कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग रामपुर की ओर से दिनांक 05 अक्टूबर को अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मिलक को पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के माध्यम से संबंधित स्थान पर हो रहे अवैध निर्माण को तीन दिवस के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया और मौके पर स्थिति जस की तस बनी रही।
इसी बीच दीपावली के अवकाश का फायदा उठाते हुए दिनांक 08 नवम्बर को ठेकेदार द्वारा बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाकर उक्त स्थान पर तेजी से पक्का निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ करा दिया गया। छुट्टी के दिन इतनी तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया
इसके बाद पूरे प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक, तहसीलदार मिलक, उपजिलाधिकारी मिलक तथा जिलाधिकारी रामपुर को मामले से अवगत कराया गया। संबंधित