बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
पुलिस अधीक्षक संभल द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत सिसौना डांडा घाट का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया संबंधित कार्यों के दिशा निर्देश दिए गए
संभल / पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिसौना डांडा घाट का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं के आवागमन सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात कालीन परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सतर्कता बरती जाए इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मेले को में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सूचित की जाए घाट पर भीड़ को नियंत्रित रखना आपातकालीन परिस्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त सतर्कता बढ़ती जाए
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत क्षेत्र अधिकारी यातायात स्तुति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे