रामपुर बाईपास पर पिकअप ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर, 2 लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर बाईपास पर पिकअप ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर, 2 लोग हुए घायल

Wednesday, November 17, 2021 | November 17, 2021 Last Updated 2021-11-17T13:36:31Z
    Share

रामपुर बाईपास पर पिकअप ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर, 2 लोग हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (N 24 Live):: शहजाद नगर जीरो पॉइंट पर बाइक पर सवार दो लोगों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर। 

जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

घटना जनपद रामपुर की बाईपास जीरो पॉइंट शहजाद नगर की है। 
जहां रामपुर की ओर जा रहे बाइक पर सवार क्रमचा निवासी कोमल मिश्रा पुत्र जगदीश चंद्र एवं परम कूप निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सुखलाल को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप यूपी 22 एजे 5247 ने जोरदार टक्कर मार दी। 

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में रोड पर पड़े दोनों व्यक्तियों को राहगीरों ने सड़क के एक तरफ कर पुलिस को सूचित किया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से बेहतर चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। 
रिपोर्ट, 
 संवाददाता सुधीर शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close