प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये जारी

Monday, June 1, 2026 | June 01, 2026 Last Updated 2026-06-01T10:49:11Z
    Share
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपये जारी हुए।
लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के मकान देने के साथ उनके घर तक सड़क, नल से जल, आयुष्मान कार्ड, रसोई गैस, बिजली, शौचालय आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। 
वर्चुअल बैठक की जानकारी

केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में ये जानकारी दी। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4.15 करोड़ लक्ष्य में 3.91 करोड़ आवासों की मंजूरी दी गई। 


केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यूपी में पीएम आवास पात्रों को दिए जा रहे हैं। यूपी देश के अन्य राज्यों में अग्रणी है। स्वयं सहायता समूहो की बहनों को व राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 75 प्रतिशत से अधिक मकान बहनों को दिए गए हैं।

पात्रता और प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि नए पात्र लोगों के मकान स्वीकृति की प्रक्रिया हम शीघ्र पूरी करने वाले हैं। जिन पात्रों के पास मकान बनवाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें पट्टा देकर भूमि की व्यवस्था कराएंगे। वर्चुअल बैठक के बाद उच्चाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा बैठक


 की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ हुई बैठकों में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर शीघ्र पत्राचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close