कार और बाइक की भिड़ंत में 4 लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार और बाइक की भिड़ंत में 4 लोग हुए घायल

Sunday, November 14, 2021 | November 14, 2021 Last Updated 2021-11-14T10:12:51Z
    Share
कार और बाइक की भिड़ंत में 4 लोग हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: कार और बाइक की आमने सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। 

हादसे के बाद हुई चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में कर घायलों को बेहतर उपचार के लिए नजदीकी पीएचसी भिजवाया। 
जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना कल दोपहर लगभग 3:00 बजे की है, जहां जनपद रामपुर के दड़ियाल काशीपुर मार्ग पर अकबराबाद के पास दड़ियाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने काशीपुर की ओर से आ रही एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। 

कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की बाईक भी चकनाचूर हो गई। टक्कर में बाइक सवार मोहम्मद आरिफ पुत्र सिकंदर तथा अनीस पुत्र अनवर निवासी बमनिया थाना भमोरा जनपद बरेली की हालत गंभीर बताई गई है। 

कार में सवार 4 लोगों में से फैजान व उसकी मां इमराना निवासी शीकमपुर पांडे थाना मूंडा पांडे जनपद मुरादाबाद भी घायल हो गए। दुर्घटना में   चीख-पुकार की आवाज सुनकर रास्ते में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में कर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भिजवाया। 
 रिपोर्ट सुधीर शर्मा रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close