रामपुर: दिल्ली से नैनीताल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 लोग गंभीर घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::गुरुवार आज सुबह दिल्ली से नैनीताल जा रही एक यात्री बस रामपुर स्वार रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
बस के पलटने से उसमें सवार करीब 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल होने वाले यात्रियों मे आदित्य, राकेश, नवनीत, रोहित, अविनाश, देवेंद्र, हिना, गोविंद, अनुभव एवं अभिनंदन शामिल हैं।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर