संवादाता सुधीर शर्मा शर्मा की रिपोर्ट रामपुर
बिना डरे निष्पक्षता से काम करें डिस्ट्रीब्यूटर
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: आज सोमवार को जनपद रामपुर में सिविल लाइंस की एक रेस्टोरेंट में रामपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक हुई।
बैठक में रामपुर के सभी एफएमसीजी प्रोडक्ट मेडिकल जनरल आइटम कन्फेक्शनरी रेडीमेड मोबाइल किराना छोटी बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर ने भाग लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष शोएब अहमद खान ने कहा कि हर डिस्ट्रीब्यूटर बिना डरे एवं निष्पक्ष तरीके से अपनी कंपनी का काम करें।
उन्होंने कहा कि यदि डिस्ट्रीब्यूटर पर किसी कंपनी द्वारा कोई प्रेशर डाला गया या उसको परेशान करने के साथ-साथ उससे बिना बताएं बिना एनओसी के किसी और को काम दिया गया तो हमारी एसोसिएशन रामपुर के हर डिस्ट्रीब्यूटर के साथ खड़ी है।
बैठक में रामपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सेक्रेटरी राजीव कुमार शर्मा संजय गर्ग राकेश गुप्ता शाकिर अहमद शमशी वाजिद खान आदि उपस्थित रहे।