नयागांव नजीबाबाद में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नयागांव नजीबाबाद में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tuesday, November 9, 2021 | November 09, 2021 Last Updated 2021-11-09T15:04:58Z
    Share
नयागांव नजीबाबाद में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: जनपद रामपुर के गांव नयागांव नजीबाबाद में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। जिसके चलते गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। 

शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नयागांव नजीबाबाद के गांव नन्हे का मझरा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट पड़ी हुई है। 

जिसके कारण गांव के मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। गंदगी के कारण जहां एक तरफ मच्छरों की भरमार होने लगी है वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है। 

ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से गंदगी फैलने की जानकारी देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन पंचायत प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। 

पंचायत प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर ग्रामीणों ने आज मंगलवार को पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

इसके साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। 

प्रदर्शन करने वालों में शेर अली, इरफान, राशिद अली, आसिफ अली, आजम, अब्दुल अजीज, बरकत अली, दानिश अली, अयान, शरीफ, फरजंद अली, आसिम अली, मो. अहमद आदि शामिल रहे।
संवाददाता
सुधीर शर्मा , रामपुर 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close