परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का लगाया आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का लगाया आरोप

Friday, November 12, 2021 | November 12, 2021 Last Updated 2021-11-12T14:08:31Z
    Share
परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का लगाया आरोप


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):: आज शुक्रवार को एक गांव के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए दो युवकों पर उनकी नाबालिग पुत्री को तमंचे के बल पर अगवा करने का आरोप लगाया। 

जनपद रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी परिजनों ने आज शुक्रवार सुबह थाने जाकर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर उनकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया। 

आरोप में परिजनों ने बताया कि वह बीती गुरुवार की रात किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर केवल उनकी पुत्री तथा उसकी मां अकेली थी। 

इसी बीच गांव का एक युवक मौके का फायदा उठाते हुए अपने कुछ साथियों के साथ रात में घर में घुस आए तथा तमंचे के बल पर उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए। 

परिजनों के वापस घर लौटने पर जब उन्हें मालूम हुआ तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने अपनी पुत्री को गाँव मे हर जगह तलाशने पर कोई पता नहीं चला। 

आखिर में परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी सुनील कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। 

वहीं कुछ जानकारी में यह भी सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग का है लेकिन उससे पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी। 
संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close