हेड कांस्टेबल के घर से चोरों ने किया दस लाख का माल साफ
रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: शाहजहांपुर की कैंट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के घर से चोरों ने ताला तोड़कर करीब दस लाख की चोरी को अंजाम दिया।
चोरों ने नगदी समेत सोने चांदी के जेवर को मिलाकर करीब दस लाख का माल समेट ले गए। कोतवाली को तहरीर देने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के ज्योहरा गांव निवासी सुशील कुमार शर्मा जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर शाहजहांपुर के कैंट थाने में तैनात हैं, उनके परिवार में शादी का प्रोग्राम था।
जिससे वह अवकाश पर घर आए हुए थे। बीती रात परिवार सहित शादी में गांव गए हुए थे। सुबह शादी से वापस लौट कर घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे पड़े मिले एवं सामान घर में सब इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला।
घर का नजारा देख परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार चोरी में सोने का हार झाले पायजेब सोने की अंगूठियां चूड़ियों के दो सेट के साथ-साथ नव्वे हजार का केस भी ले गए। जिसको कुल मिलाकर दस लाख की चोरी को चोरों ने अंजाम दिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है
संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट