लखनऊ में होने वाली भाकियू की महापंचायत में पहुंचने को दिलाया संकल्प

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लखनऊ में होने वाली भाकियू की महापंचायत में पहुंचने को दिलाया संकल्प

Thursday, November 18, 2021 | November 18, 2021 Last Updated 2021-11-18T13:31:02Z
    Share
लखनऊ में होने वाली भाकियू की महापंचायत में पहुंचने को दिलाया संकल्प


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24):: जनपद रामपुर की सैदनगर नगर   ब्लाक के पैंदीनगर गांव में आयोजित किसानों की पंचायत में भाकियू के जिला अध्यक्ष हबीब अहमद ने किसानों के लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को कहा। 

भाकियू के जिला अध्यक्ष हबीब अहमद ने किसानों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का संकल्प दिलाया। उन्होंने किसानों को यह भी भरोसा दिलाया कि वहां पर किसानों को कोई भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 

हबीब अहमद ने सरकार को किसानों की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन करना ही एक किसानों का हथियार है। बेरोजगारी महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसी तमाम समस्याएं भी केंद्र सरकार की देन है। 

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान भाजपा के जुल्म का जवाब वोट से दे। पंचायत में शामिल मोहम्मद शोएब रजा, मोहम्मद हमदान रजा, राजू, नवी प्रधान, प्रेम शंकर शरण, पप्पू, जलीस मोहम्मद, अनीश, जाकिर, जमुना प्रसाद, चौधरी खड़क सिंह, निर्मल सिंह, राम भरोसे, राम प्रसाद, राधेश्याम, अफसर अली, बाबूराम, नत्थू सिंह आदि किसान शामिल रहे।
रिपोर्ट,
 संवाददाता सुधीर शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close