सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि टीईटी पेपर लीक करने वालों के घरों पर सरकार का बुलडोजर चलवायेगी। इस मामले में खबर लिखे जाने तक प्रदेश में 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात की है।
देवरिया में एक कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ
पेपर लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ काफी सख्त नजर आये उन्होंने कहा कि इस शरारत करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। टीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए मुफ्त बस सेवा दी जाएगी।
यूपीटीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
योगी आदित्यनाथ ने यूपीटीईटी परीक्षा का पर्चा लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा दोबारा होने पर अभ्यर्थियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उनका प्रवेश पत्र ही रोडवेज बस का टिकट होगा। पेपर लीक मामले में अभी तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
200 करोड़ लागत की 412 योजनाओं का लोकार्पण और शिलायान्स
योगी आदित्यनाथ रविवार को रघुराज इंटर कालेज बहियारी बघेल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होनें विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
संपादकीय रिपोर्ट