वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़कर किया पिंजरे में कैद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़कर किया पिंजरे में कैद

Tuesday, November 2, 2021 | November 02, 2021 Last Updated 2021-11-02T10:49:07Z
    Share
वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ कर किया पिंजरे में कैद


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::रामपुर में एक माह से मसवासी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम की पकड़ में आ ही गया। 

वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ की दहाड़ से लोग पूरी तरह सहम गए। लोगों को अपने खेतों पर जाना मुश्किल हो गया था। तेंदुआ पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों में राहत महसूस की जा रही है।

थाना स्वार के क्षेत्र  मसवासी व उसके आसपास इलाके में तेंदुआ आंतक का पर्याय बना हुआ था। लोगो मे दहशत बनी हुई थी। तेंदुआ की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। 

उधर वन विभाग की टीम लगातार तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। वन विभाग ने आर्सल पार्सल गांव के पास पिंजड़ा लगा दिया था। पिंजड़ा रखने के बाद वन विभाग की टीम ने बकरी बांध दी, जिसके बाद कल रात तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। 

तेंदुआ के पिंजड़े में फंसते ही वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई। इसके बाद आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने राहत की सांस ली। 

जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुआ को अब यहां से ले जाकर बिजनौर के टाइगर रिजर्व में भेजा जाएगा। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर



CLOSE ADS
CLOSE ADS
close