बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना की
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: आज भैया दूज के त्यौहार पर बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
जनपद रामपुर में आज दीपावली के पांच दिन के त्योहार मैं आज आखिरी दिन भैया दूज का त्यौहार रामपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
आज सुबह से ही भैया दूज को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। सुबह से ही बहनों को अपने भाइयों के घर तथा भाइयों को अपनी बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि पूरे दिन जारी रहा।
बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके दीर्घायु की कामना की।उधर भाइयों ने भी बहनों से दूज करा कर उनको उपहार भी दिए।
भैया दूज को लेकर आज रोड पर भी काफी चहल कदमी रही, जिसमें रोडवेज बस स्टैंड तथा डग्गामार वाहनों में भी काफी भीड़ देखी गई। साथ ही साथ रामपुर में रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर पार्क तथा सिविल लाइंस थाना चौराहे पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दी।
संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट