उत्तर प्रदेशक्या बढ़ेगी ग्राम प्रधानों की सैलरी, पंचायतीराज विभाग निदेशक से मिले संगठन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेशक्या बढ़ेगी ग्राम प्रधानों की सैलरी, पंचायतीराज विभाग निदेशक से मिले संगठन

Tuesday, November 2, 2021 | November 02, 2021 Last Updated 2021-11-03T04:17:56Z
    Share
उत्तर प्रदेश

क्या बढ़ेगी ग्राम प्रधानों की सैलरी, पंचायतीराज विभाग निदेशक से मिले संगठन प्रतिनिधि

विशेष संवाददाता , लखनऊ yu: Amit Gupta
representative met the director of panchayati raj department know what will gram pradhan salary incr

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को पंचायतीराज विभाग के नये निदेशक अनुज कुमार झा से मिले। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की । यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार वार्ता कर रहा है। अलग-अलग स्तरों पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं।श्री शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की गयी थी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से कई दौर की वार्ता की जा चुकी है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए आज नये निदेशक से वार्ता की गयी है। उन्होंने वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हर स्तर पर उन्हें आश्वासन मिल रहा है। प्रधानों के हक में जल्द घोषणाओं की उम्मीद उन्होंने व्यक्त की है। उन्होंने बताया उम्मीद है जल्द ही ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में लखनऊ के मण्डल सचिव डॉ उमेश सूर्या, हरदोई के उदय प्रताप सिंह तथा श्यामलाल लोधी शामिल थे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close