रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा पर हुआ मुकदमा दर्ज
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर में दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए स्वार कोतवाली के दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
केस मे पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरोगा को दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रिश्वत का यह मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र का है। शुक्रवार की देर शाम नगर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने अचानक आई एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली में तैनात दरोगा शौकेंद्र कुमार सिंह को 20 हजार रुपये की रश्वित लेते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया।
देर रत टीम दरोगा को प़कड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई,जहां देर रात पूछताछ के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर अंजू भदौरिया की ओर से सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी दरोगा को जेल भेजा जाएगा।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा रामपुर से