रामपुर एआरटीओ ने बिना अभिलेखों के ट्रक को पकड़कर किया पुलिस को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर एआरटीओ ने बिना अभिलेखों के ट्रक को पकड़कर किया पुलिस को सौंपा

Monday, November 15, 2021 | November 15, 2021 Last Updated 2021-11-15T15:11:07Z
    Share
रामपुर एआरटीओ ने बिना अभिलेखों के ट्रक को पकड़कर किया पुलिस को सौंपा


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::
रामपुर एआरटीओ ने रामपुर के स्वार बाजपुर मार्ग पर छापा मार कार्यवाही की कार्यवाही में बिना फिटनेस व बिना अभिलेखों के दौड़ रहे 10 टायरा ट्रक को पकड़कर उसे कब्जे में कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

एआरटीओ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अभिलेखों के चल रहे वाहनो के स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

आज सोमवार को एआरटीओ अनीता वर्मा ने शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने स्वार बाजपुर मार्ग स्थित एक गुरुद्वारे के सामने से जा रहे एक 10 टायरा ट्रक को रोक लिया। 

ट्रक को रोककर चालक से अभिलेख तलब किए। लेकिन चालक के पास से कोई भी अभिलेख  नहीं मिल सके। 

बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त ट्रक सन् 2018 से बिना फिटनेस व बिना टेक्स जमा किए मार्गों पर चल रहा था। 

जिस पर एआरटीओ ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर कोतवाली ले आई। 

कोतवाली ले जाकर ट्रक को सीज कर दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

एआरटीओ अनीता वर्मा ने बताया कि बिना अभिलेखों एवं टेक्स जमा न करने पर ट्रक को पकड़ कर पुलिस की सपुर्दगी में दिया गया है।

 संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close