मेला ककोड़ा: गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई लाखों ने डूबकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मेला ककोड़ा: गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई लाखों ने डूबकी

Friday, November 19, 2021 | November 19, 2021 Last Updated 2021-11-19T14:50:15Z
    Share
मेला ककोड़ा: गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई लाखों ने डूबकी
श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर सूर्य को दिया अध्र्य 
परिवार की कुशलता के लिए की प्रार्थना, किया दान पुण्य
कछला गंगाघाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कि या स्नान  

बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा पर मां भागरथी के तट पर श्रद्धारुपी लाखों लोगों ने  पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में स्नान कर सूर्य को अध्र्य  दिया। साथ ही अपने और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। दान पुण्य करने के बाद मेले का आनन्द उठाया।
कार्तिक पूर्णिमा  के दिन ककोड़ा मेला एवं कछला गंगा घाट सहित जनपद भर में दो लाख से  अधिक लोगों के गंगा में डुबकी लगाई  और दान पुण्य किया। साथ ही अपने ईष्ट देव को प्रसन्न करने को प्रसाद चढ़ाया। 
ककोड़ा मेला में गुरुवार की रात से श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला जो शुरू हुआ वह शुक्रवार दोपहर तक निर्बाध रुप से चलता रहा। लोगों ने मेले में घूमकर खूब मौज-मस्ती करने के साथ खरीदारी भी की। शाम ढलते ही मेला ककोड़ा रंग-बिरंगी रोशनी में डूब गया। मेला ककोड़ा 12 नवंबर को झंडी पूजन के बाद से शुरू हो गया था। उसी दिन से लोगों ने गंगा तट पर आकर अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया था। मेला स्थल तैयार न होने के बाद भी  ठंड में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो सका। मुख्य पर्व पर भीड़ को देखकर दुकानदारों की बांछे खिल उठीं। धूनी रमाए बैठे संतों ने हवन, यज्ञ, भजन और कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया को धोती पहनावा किया। साथ ही जोत बजाने जैसे धार्मिक आयोजन हुए। मेले में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ। प्रशासन, पुलिस के अधिकारी और नेता मेले में डेरा जमाए रहे। सुरक्षा के खासे इंतजाम रहे।
  मना जाता है कि एकादशी से कर्तिक पूर्णिमा तक जो भी व्यक्ति गंगा स्नान करता है उसे पुण्य लाभ मिलता है। यहां भोर होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। आलम ये था कि तट के किनारे श्रद्धालु एक दूसरे का अंदर से निकलने का इंतजार कर रहे थे। हर कोई हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहा था। 

इंसेट---
अन्य प्रांतों एवं कई दर्जन जिलों के श्रद्धालुओं ने आकर  गंगा स्नान किया
बदायूं ।कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले साल ककोड़ा मेला का आयोजन न होने की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही दूसरे जिलों और प्रांतों के लोग भी निराश रहे थे।
 दो साल बाद लगे मेला में कार्तिक पूर्णिमा पर राजस्थान प्रांत के साथ ही अन्य जिलों के हजारों लोगों ने यहंा आकर स्नान दिया।
ककोड़ा मेला आने वाले लोगों का  कहना था कि कि वैसे तो वह हर वर्ष गंगा में स्नान करने आते थे, लेकिन पिछले वर्ष ककोड़ा मेला का आयोजन न होने की वजह से वह नहीं आ सके। इस वर्ष लगे मेला में आकर गंगा स्नान किया। जिससे उन्हें काफी सुकून मिला।
इंसेट---
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया कन्या भोज 
बदायूं। ककोड़ा मेला में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा शिविर कार्यालय स्थापित किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर शिविर में कार्यकर्ताओं की दिन भर भीड़ उमड़ी रही। शिविर कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी शुभ्रा गुप्ता के साथ सुबह हवन - पूजन के साथ कथा का पाठ कराया। उसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कन्या भोज कराया। इस दौरान कार्यकर्ता अभिभूत दिखाई दिये।

 वरिष्ठ संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close