रामपुर में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का पर्व छट पूजा आज से रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का पर्व छट पूजा आज से रामपुर

Monday, November 8, 2021 | November 08, 2021 Last Updated 2021-11-08T12:55:19Z
    Share
रामपुर में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का पर्व छट पूजा आज से



रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर में नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था का पर्व छठ पूजा शुरू हो गई है। 

चार दिन तक चलने वाली पूजा के लिए घाटों को तैयार कर लिया गया है। साथ ही मंदिरों को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है।

पूरे जनपद में छठ पूजा शुरू हो गई है। इस पर्व मे श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य नारायण और मां गंगा की आराधना करेंगे। रामपुर शहर में छठ पूजा पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 

छठ महोत्सव पर सामूहिक पूजा कर छठ मैया से मनौतियां मांगते हैं। सोमवार को नहाय खाय के बाद छठ महोत्सव की धूम शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं ने सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत धारण किया। 

व्रत धारण करने के बाद श्रद्धालु सूर्य भगवान और मां गंगे की आराधना में जुट गए हैं। शहर में चारों ओर छठ मैया के लोकगीतों से वातावरण गूंज उठा।

 संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close