ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Tuesday, November 23, 2021 | November 23, 2021 Last Updated 2021-11-23T12:02:23Z
    Share
ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
फ़ोटो
वज़ीरगंज । बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता नगर के क्रीड़ा स्थल पर
विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्पन्न की गई ।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ बीईओ तरुण कुमार ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया । बताते चलें विजयी प्रतिभागियों को जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर भी दिया जाएगा । 

वजीरगंज के क्रीड़ा स्थल  पर समस्त विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए । प्रातियोगिताओं में  प्राथमिक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सुगंध निशा फूलवती लक्ष्मी रिंकी ललतेश साजिम मुज़म्मिल पिंटू सुजाता गोविंद अमनवाज़ प्रवेंद्र आदि ने क्रमशः विजयश्री हासिल की । 
गोला फेंक प्रतियोगिता में साहिल आकाश सुषमा आयाम गुलिस्ताना संजम विजयी रहे । इधर खो खो प्रतियोगिता में गोठा बनकोटा व कबड्डी में बनकोटा बगरैन के छात्र विजयी रहे । 

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा  कि खेलों से बालकों में सामूहिक भावना का विकास होता है तथा टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता विकसित होती है । मंत्री सलमान खान ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। स्वस्थ रहने के लिये शरीर को चुस्त दुरुस्त रखना अनिवार्य है। मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद ने कहा की खेलकूद के माध्यम से बच्चों के सभी व्यायाम भी पूर्ण हो जाते हैं और प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है ।
कार्यक्रम में बीईओ तरुण कुमार के अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , मंत्री सलमान खान , मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद  , एआरपी डॉ महिपाल टंडन , सुभाष शंखाधार , राजेश कुमार, अम्बिका सिंह पक  प्रभाकर मिश्रा,  तारीफ अली, राजेंद्र कुमार आलोक कुमार अनिलेश प्रवीण कुमार  गजेंद्र सिंह, देवशरण शर्मा, गुरवचन सिंह, गुरुदेव, रघुनंदन , बिजनेश, धर्मेंद्र , अजय, महेंद्र पालगुंजन सिंह , नितिन , राहुल सक्सेना , मो ,अफ़ज़ल   प्रवेश कुमारी आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रभाकर मिश्रा व हिलाल अहमद ने किया ।
  वरिष्ठ संपादक राहुल शर्मा 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close