रामपुर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच किया शतचंडी यज्ञ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच किया शतचंडी यज्ञ

Tuesday, November 23, 2021 | November 23, 2021 Last Updated 2021-11-23T14:45:05Z
    Share
रामपुर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच किया शतचंडी यज्ञ

रामपुर/उत्तर प्रदेश  
रामपुर (एन24):: जनपद रामपुर के सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी में श्री हरिहर मंदिर में आज पांचवे दिन सप्त दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठित से पहले मूर्तियों को फूलों से ढक दिया गया। 

मंदिर में पुष्पाधिवास कार्यक्रम लोगों का एक आकर्षण केंद्र बना रहा। आपको बताते चलें कि रामपुर के श्री हरि हर मंदिर रामलीला कमेटी आदर्श कॉलोनी की तत्वाधान में भगवान गणेश जी लक्ष्मी नारायण एवं जगदंबा दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। 

सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आज पांचवें दिन भी पूजा की गई तथा साथ ही साथ मंत्रोचार के बीच शतचंडी का यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में आज का दिन पुष्पाधिवास के रूप में मनाया गया। 

पुष्पाधिवास में मूर्तियों को फूलों से ढक दिया गया। पुष्पाधिवास कार्यक्रम में कई कुंतल फूलों से मंदिर को सजाया गया। कार्यक्रम के आयोजक राकेश जुनेजा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा व शतचंडी यज्ञ का कार्यक्रम एक सप्ताह तक यानी 25 नवंबर तक चलेगा। 

इस मौके पर आरती मिश्रा, हेमा जुनेजा, शकुंतला सीडाना, दीप खनेजा, अलका जुनेजा, सुनीता अरोड़ा, सुनीता चौधरी, पूजा सीडाना, गीता अरोरा, तृप्ता अरोड़ा, पवन बांगा, राकेश जुनेजा, अनिल अरोड़ा, महेश जुनेजा, सतीश चंद भाटिया, नवीन भाटिया, राकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 

 संवादाता सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close