रामपुर में पारा लुढ़कर आया 11 डिग्री पर , ठंड बड़ी ठिठुरे लोग
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद
रामपुर में 16 डिग्री से लुढ़कर 11 डिग्री पर तापमान आने और शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने खुद को गरम कपड़ों से लपेट लिया।
शीत लहर के चलते बाजार और सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। बीती शुक्रवार की रात से ही मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई।
शीत लहर से बड़ी ठंड के कारण बाजार एवं सड़कों पर वाहन और लोगों की आवाजाही भी कम हो गई। बाजार में लोग पहुंचे भी थे वो भी गरम कपड़े खरीदने।
उधर सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारी और कर्मचारी गलन के कारण देर से पहुंचे। ठंड से, बचने के लिए कुछ जगहों पर अलाव भी जलाए। अपराहन 1:00 बजे के लगभग धूप निकलने से लोगों को थोड़ी सी राहत महसूस हुई।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर