सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर की 6.25 लाख रुपए की ठगी
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(यूपी केसरी24):: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 6.25 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
जनपद रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनी नगर निवासी श्री राम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि उसके पास ही रहने वाले दीपक बंसल से उसकी मुलाकात हुई।
दीपक बंसल ने उसको सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उससे संपर्कता बढ़ाई। दीपक बंसल ने श्रीराम से नौकरी लगवाने के लिए 6.25 लाख रुपए का खर्चा बताया।
दीपक बंसल के बताए रुपए के अनुसार श्री राम ने उसके लिए रुपए का इंतजाम किया। 16 जनवरी 2020 को दीपक बंसल को रुपए दे दिए।
श्रीराम का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नौकरी नहीं लगा पाया तब उससे पैसे वापस मांगे।
दीपक ने श्रीराम को रुपए वापस करने से इंकार कर दिया एवं उसे डराने धमकाने की कोशिश भी की। दीपक बंसल के रुपए देने से इनकार करने पर श्री राम ने 27 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के उपरांत कोतवाली पुलिस ने सैनी नगर निवासी दीपक बंसल, सौरभ, प्रेम बंसल एवं पुरानी आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ आहूजा एवं महक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर