एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल, किया प्रदर्शन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर ( नेशनल 24):: रामपुर एनएचएम की संविदा कर्मियों की वेतन विसंगति समायोजन आदि से संबंधित मांगे पूरी ना होने पर आज बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही।
कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मियों के हड़ताल के कारण कामकाज ठप होने से वैक्सीनेशन का कामकाज भी प्रभावित रहा।
रामपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मियों का आंदोलन 10 नवंबर से चल रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने बीते मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी।
कर्मचारियों की हड़ताल आज बुधवार को भी जारी रही सभी संविदा कर्मी इकट्ठा होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर प्रदर्शन किया।
उनकी मांगे संविदा कर्मियों को नियमित करने एवं उनके काम के अनुसार पद सृजित करना, वेतन विसंगति दूर करना, सातवें वेतन आयोग का लाभ देना, बीमा पॉलिसी का लाभ देना तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियत मानदेय देना शामिल है।
प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद उवेस, जिला मंत्री रेहान खान, डॉक्टर योगेश यादव, डॉ अतुल कुमार, चंद्रपाल, दानिश हुसैन, जसप्रीत सिंह आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा रामपुर