पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के साथ बैठक कर किया संवाद
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):: रामपुर के थाना सैदनगरनगर के दौंकपुरी टांडा में पुलिस ने प्रधान प्रत्याशियों के साथ एक बैठक की। जिसमें बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों एवं प्रधान प्रत्याशियों से शांतिपूर्वक वोट डालने की अपील की।
साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने चुनाव में कोई गड़बड़ की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विकासखंड स्वार के दौंकपुरी गांव में 20 दिसंबर को ग्राम प्रधान पद वोट डाले जाएंगे
जिसको लेकर पुलिस अपनी पूरी तैयारी में लगी है।
इसी को लेकर आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ने दौंकपुरी गांव पहुंचकर एक स्कूल में प्रधान प्रत्याशी एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की।बैठक सभी से शांतिपूर्वक वोट डालने की अपील की। साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार गांव की पंचायत चुनाव में प्रधान प्रत्याशियों की संख्या 7 है जिसमें 2 प्रत्याशियों का कड़ा मुकाबला है।
बैठक में एसआई राजपाल सिंह, किसान सेवा केंद्र के सभापति मुरारी लाल लोधी, सगीर अहमद, डॉक्टर फ़ाईम, डॉक्टर महफूज, कमरुद्दीन, निसार अहमद, भूरा खान एवं रईस खान आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर