वैकुंठउत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ दातागंज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वैकुंठउत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ दातागंज

Monday, December 13, 2021 | December 13, 2021 Last Updated 2021-12-13T11:50:30Z
    Share
वैकुंठउत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ
National 24 News
 दातागंज बदायूं 
    उत्तर प्रदेश
दातागंज तहसील क्षेत्र के म्याऊं ब्लॉक के ग्राम गूरा वरेला मे  बैकुंठवासी अनंत श्री विभूषित त्रिदण्डी स्वामी श्री राघवेंद्राचार्य जी महाराज के अनुज भ्राता स्वामी श्री राजीव लोचनचार्य जी महाराज की अवतार स्थली गूरा  वरैला मे वैकुंठउत्सव के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा विराट आयोजन दिनांक 13/12/2021से 19/12/2021तक कथा व्यास परम पूज्य जगतगुरु वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा वाचन किया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने वालों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। श्रीमद्भागवत में कहा गया है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, भगवान की कथा ही जन्म-मरण से मुक्ति दिला सकती है। भगवान की कथा विचार, वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं कितु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। श्री त्रिदण्ड देव सेवा सदन राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण गूरा वरैला में कथा सुनने आये बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने राधाकृष्ण भगवान के जयकारे लगा रहे थे। कथा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच समिति सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया। मौके पर पुजारी चंद्रजीत मिश्रा एवं समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी
 रिपोर्ट शिवम भारद्वाज
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close