एसडीएम ने जनता को सिखाईं ईवीएम व वीवीपैट की बारीकियां
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वेरीफिकेशन पेपर आडिट (वीवीपैट) मशीन के इस्तेमाल को लेकर वोटर्स को उसकी वरीकियो से जागरूक बनाया जा रहा है।
वोटिंग के दौरान इसे कैसे इस्तेमाल करना है, इसकी जानकारी दी जा रही है।जिसके लिए आज शाहबाद में तहसील परिसर में डेमो लगाया गया है।
ग्रामीणों को वोट डालने की प्रक्रिया से रूबरू कराया जा रहा है। एसडीएम अशोक चौधरी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब अंसारी ने इसका प्रदर्शन किया।
पूर्व चेयरमैन ने वोट डाला और एसडीएम इसका निर्देशन किया। लोगों को बताया गया कि ईवीएम की विश्वसनीयता काफी गहरी है।
वीवीपैट इस बात को साबित करती है कि मतदाता ने ईवीएम पर जो बटन दबाया है वास्तव में वोट उसी को गई है।
मशीनों के बारे में पाए जा रहे भ्रम बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवारिक सदस्यों तथा आसपास के लोगों का मतदान करवाना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर